देशयोग क्या है ?

 2019 में स्थापित, देशयोग चैरिटेबल ट्रस्ट, जनता के बीच वैज्ञानिक तरीके से योग को बढ़ावा देने के लिए स्थापित एक गैर-लाभकारी पंजीकृत संगठन है। देशयोग में योग शास्त्रों का अध्ययन किया जाता है, शास्त्रों में वर्णित सूत्रों और विधियों का अभ्यास किया जाता है। प्राचीन ज्ञान और विधियों से प्राप्त हुए परिणामों को जन-जन तक ले जाने से पहले आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान के साथ मिलान किया जाता है| इस प्रकार से पूरी तरह से सतुंष्ट होने पर इसे जनसामान्य के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जाता है |

Course

Yoga Certification Board (YCB) course

रक्तचाप भारत छोड़ो / High Blood Pressure Reversal in Delhi

मोटापा भारत छोड़ो / Obesity Reversal in Delhi

शुगर भारत छोड़ो / Diabetes Reversal in Delhi

कार्यक्रम

देशयोग के अभियान

शुगर भारत छोड़ो, मोटापा भारत छोड़ो, सात्विक मातृत्व अभियान, हम साथ साथ है और विषैले तत्वों से मुक्त शरीर पाने के तरीके।  बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन तकनीक

योग कक्षाएं

निःशुल्क ऑनलाइन सुबह योग कक्षाएं सभी के लिए खुली हैं।

विवेकानंद देशयोग गुरुकुल

बच्चों में सांस्कृतिक, नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को विकसित करने के लिए लक्षित एक कार्यक्रम

जैविक खेती

जैविक खेती पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन और प्रशिक्षण

पतंजलि योगदर्शन

ऑनलाइन ज़ूम क्लासेज के माध्यम से महर्षि पतंजलि के अद्भुत ग्रन्थ का स्वाध्याय

विवेक विचारक्रांति

स्वामी विवेकानंद जी के विचारो एवं विवेक क्रिया से जुड़ने का एक अनुपम कार्यक्रम

शरीर शोधन क्रियाएँ

हमारे शरीर से अशुद्धियों को दूर कर, उसे पुन: स्वास्थ्य एवं शक्ति देने वाली अदभुत क्रियाओ का प्रशिक्षण

स्वस्थ जीवनशैली

जीवन में छोटे छोटे परिवर्तनों द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संतोष प्राप्त करने हेतु क्रियात्मक कार्यक्रम

स्वस्थ्य भारत अभियान

क्या आप अपने घर-परिवार, समाज और अपने आसपास बढ़ती हुई बीमारियों के जंजाल को देखकर परेशान हैं? क्या आपने भी यह अनुभव किया है कि एक बीमारी पर काबू पाते पाते दूसरी बीमारी अपना सर उठा कर खड़ी हो जाती है?  क्या आपने अनुभव किया है कि अब तो स्वास्थ्य क्षेत्र भी महंगाई से अछूता नहीं रहा है और छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी आम मध्यमवर्गीय समाज को अपना बहुत सा पैसा गवाना पड़ रहा है?

वह देश जिसने आयुर्वेद को जन्म दिया, योग का पाठ सारी दुनिया को पढ़ाया, आज वहीं भारत देश; हजारों तरह की बीमारियों से ग्रस्त होकर अपना समय, धन और मानसिक शांति को गवा रहा है; इससे बड़ा दुर्भाग्य हमारे देश का क्या होगा?

देशयोग चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले अनेकों वर्षों से भारत में  सात्विकआहार, योग एवं शरीर शोधन क्रियाओं के माध्यम से देश के अधिकांश  गांवों एवं शहरों में स्वस्थ भारत अभियान चला रहा है|  इस अभियान के माध्यम से अब तक हजारों लोग शुगर, रक्तचाप, ह्रदय रोग, डिप्रेशन और मोटापा जैसी अनेकों बीमारियों से मुक्त होकर आज एक सामान्य जिंदगी बिता रहे हैं| प्रतिदिन मात्र 30 मिनट के अभ्यास और आहार में सामान्य से परिवर्तन के द्वारा हम अपने जीवन में एक नई क्रांति की शुरुआत कर सकते हैं और अपने शरीर और मन का कायाकल्प कर सकते हैं|

हमारे सभी कार्यक्रम दान में प्राप्त राशि से संचालित होते है। स्वामी विवेकानंद ही हमारे प्रेरणा स्रोत है, हमारे आदर्श हैं|

अगर आप भी अपने जीवन में एक परिपूर्ण शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक दिशा की तलाश कर रहे हैं तो देशयोग की टीम आपका स्वागत करने के लिए तत्पर है| आज ही हमारे आगामी कार्यक्रम के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े  एवं हमारे कार्यक्रमों का लाभ उठाएं

रजिस्ट्रशन चार्ज: कोर्स के अनुसार

कोर्स की डेट: स्वस्थ भारत अभियान का नया बैच प्रत्येक १५ दिन मे

नोट: देशयोग अस्तेय के नियमो पर आधारित एक चेरिटबल संस्था है। अस्तेय का अर्थ है कि अपनी ख़ुशी को बढ़ाने के लिए ख़ुशियाँ बाँटना। जब आप को लगे कि आपको प्रसन्नता मिल गयी तो देशयोग को सहयोग करे जिससे आपके बाद के लोगों की क्लास निरंतर चलती रहे।